गुरुवार, 24 जनवरी 2013

सांसद क्रिकेट ट्राफी में लक्ष्य टीम की शानदार जीत

बीना। उत्कृष्ठ विद्यालय मैदान में चल सासंद ट्राफी ट्वन्टी-ट्वन्टी मैच में बुधवार को चार मैच खेले गये। पहला मैच सुपर सिक्स और बंगला परासरी की टीमों के बीच हुआ। जिसमें बंगला परासरी की टीम नें नौ रनों से जीत हासिल की। दूसरा मैच ध्रुव क्रिकेट क्लब और लक्ष्य क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

मैच में ध्रुव टीम ने आठ विकेट खोकर सत्तर रनो का लक्ष्य रखा, जिस पर क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर नौ ओव्हर में ही जीत हासिल कर ली। तीसरा मैच वार्रियर क्लब और करमोदिया के बीच हुआ,जिसमें करमोदिया क्लब ने जीत हासिल की। चौथा मैच बजरंग क्लब एवं सीवी क्लब के बीच खेला गया जिसमें सीबी क्लब ने मैच जीत लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...