बीना। आरपीएफ ग्राउण्ड में चल रहा लेदर बॉल 20-20 क्रिकेट टूनार्मेंट में मंगलवार को कनारा क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट के बीच खेला गया। जिसमें कनारा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 209 रन बनाये।
जिसमें 17 चौके और 2 छक्के शामिल हैं वही रॉयल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन ही बना पाई जिसमें सुनील सुंदरानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 47 वॉलों में 92 रन बनाये जिसमें 13 चौके 3 छक्के मारे वहीं हर्ष यादव ने भी 30 रन बनाये और मैच कनारा क्रिकेट क्लब ने 34 रन से मैच जीत लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें