रहली। ढावा पर लूट करने वाले निगरानी बदमाश को घंटों पीछा करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार में सबार निगरानी बदमाश का पुलिस वाहनों से घंटो पीछा किया। बदमाश और पुलिस के वाहन फिल्मी स्टाईल में घंटों बस स्टैंड की सड़क पर दौढ़ते रहे। बदमाश ने मंगलवार -बुधवार की दरमियानी रात सागर रोड स्थित एक ढावा पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन ढावा मालिक ने डर के कारण रिपोर्ट नहीं की।
शुक्रवार को ढावा मालिक द्वारा रिपोर्ट करने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस के अनुसार सागर रोड स्थित रमखिरिया तिराहे पर विपिन चौरसिया का ढावा है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ढावा संचालक ढावा बंद कर सो रहा था कि रात करीब 4.30 बजे निगरानी बदमाश नीलेश घोषी आया और ढावा संचालक से शराब मांगने लगा।
ढावा संचालक द्वारा शराब देने से मना करने पर नीलेश ने चांटा मारा और पेंट की जेब से 3500 सौ रूपए निकाल लिए। शुक्रवार सुबह ढावा संचालक घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई पुलिस ने धारा 392,394 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें