गुरुवार, 31 जनवरी 2013

मोबाईल चोर गिरफ्तार, हो सकता है कोई बड़ा खुलासा

खुरई। लगता है गुरूवार का दिन खुरई पुलिस के लिए अच्छा साबित हुआ। इस दिन जहां एक मोटर साईकिल लूट का खुलासा हुआ वहीं एक मोबाईल चोर भी गिरफ्तार हुआ है। बनवारी पिता रामदीन ठाकुर निवासी मूढ़री का यह चोर पहले से ही निगरानी बदमाशों की सूची में थाने में दर्ज है। थाने के बोर्ड पर इस आरोपी की फोटो भी लगी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बनवारी ठाकुर ग्राम पंचायत बिलैया के सचिव प्रानसिंह पिता गोदन सिंह के राहतगढ़ रोड स्थित कुशाभाउ ठाकरे वार्ड निवास पर रात 10.30 बजे आया और उनका सेमसंग कंपनी का मोबाईल उठाकर भाग गया। यह घटना उनके ही परिचित मेहताब सिंह ने देख ली। प्रान सिंह ने पुलिस में इसकी सूचना दे दी सुबह पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से कई नई साड़ियां घी का डिब्बा जो नकली बताया जा रहा है और एक चाकू भी बरामद हुआ है। 

पुलिस ने आरोपी से और भी कई मामलों की पूंछताछ शरूकर दी है। इसके द्वारा एक मोटरसाईकिल की चोरी की भी बात बताई जा रही है जो उसने बताया कि बाद में लौटा दी थी। पुलिस को कई बड़े राज खुलने का अंदेशा है।

पुलिस ने बताया कि अपना हुलिया छुपाने के लिए अपने सिर में बे वजह ड्रेसिंग के उपयोग की पट्टी सिर में बांध रखी थी। इसे पढारी रोड पर नई कृषि मंडी के आगे से गिरफ्तार किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...