बीना। बुधवार की दोपहर मालखेड़ी स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के कोयले से भरे डिब्बे में से धुंआ उठने की बात से हड़कंप मच गया। आनन फानन में नगरपालिका की दमकल भेजी गई। बाद में आग बुझाई गई। रेल अधिकारी घटना से अपने आप को अंजान बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक मालखेड़ी स्टेशन पर करीब सुबह 11:50 बजे MOGM मालगाड़ी आकर खड़ी हुई। ड्राईवर ने देखा कि पीछे से नौवें डिब्बे में से धुंआ उठ रहा है। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। वहां से 108 एम्बूलेंस सेवा के माध्यम से बीना थाने जानकारी पहुंची, वहां से नगरपालिका में सूचना दी गई। जहां से फायर बिग्रेड रवाना हुई।
टीआरडी विभाग के अधिकारी पहुंचे जिसके बाद ओएचई लाईन को पंद्रह मिनिट बंद रखकर पानी डालकर आग बुझाई गई। मालगाड़ी झाँसी की तरफ जा रही थी अगर समय रहते ध्यान न दिया गया होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस संबंध में मालखेड़ी स्टेशन मास्टर हरिओम शर्मा से बात की गई तो उन्होनें बताया कि मैं शाम को ड्यूटी पर आया हूँ ऐसी किसी घटना की जानकारी मुझे नहीं मिली। बीना स्टेशन मास्टर एमएस पिंका के पास भी जानकारी नहीं पहुंचाई गई थी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें