गुरुवार, 3 जनवरी 2013

मुनिश्री पर हमले की निंदा: विरोध में जैन समाज ने निकाला जुलूस


गुजरात स्थित जैन तीर्थ श्री गिरनार जी सिद्ध क्षेत्र में वंदना कर रहे मुनि श्री 108 प्रबल सागर महाराज के साथ वहां के आसामाजिक तत्वों ने चाकुओं से हमला करने के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज सागर ने विरोध जताते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और नगर के प्रमुख मार्गों से नारे लगाते हुए और काले झंडे लेकर जुलूस निकाला। सुबह से ही जैन समाज के लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर घटना के प्रति विरोध प्रकट किया और नमकमंडी स्थित गौराबाई जैन मंदिर के प्रांगण में एकत्रित होना शुरू हो गए।


सैंकडों की संख्या में महिलाएं और हजारों की संख्या में पुरूष एकत्रित हो गए, तो जुलूस तीनबत्ती, परकोटा, बस स्टैंड, गोपालगंज, लाल स्कूल होता हुआ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर प्रभारी कलेक्टर पी एस जाटव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जुलूस में शामिल महिलाएं और पुरूष हाथों में काले झंडे लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। समाज के लोगों ने गुजरात प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। लोगों  का कहना था कि गिरनार जी में जैन तीर्थ क्षेत्र पर कब्जे का प्रयास वहां के लोग कर रहे हैं। इसका मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। 

उसके बाद भी वहां पर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को दर्शन करने से रोका जाता है। इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम इस ज्ञापन में उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। ताकि जैन समाज का कब्जा इस क्षेत्र पर बरकरार रह सके। जुलूस के पूर्व गुलाबचंद गोलन, डॉ जीवनलाल जैन, कैलाश सिंघई, पार्षद चक्रेश सिंघई, श्रीमती सीमा चैधरी, मुकेश जैन ढाना आदि ने अपने विचार रखे और गिरनार पर्वत को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने की बात कही। 

कलेक्टेज्ट में ज्ञापन का वाचन स्वदेश जैन गुड्डू भैया ने किया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष महेश बिलहरा, संजोग समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र जैन, सेठ अशोक जैन, संतोष घडी, अनिल जैन, नाथूराम, प्रकाश, मुन्ना लंबरदार, ऋषभ, राजकुमार, सुरेन्द्र, संतोष, नेवी जैन, कमल चौधरी, अशोक, अशफीर्लाल जैन, महेश पडेले, राजकुमार सतभैया, संजय दिवाकर, जिनेन्द्र, दिनेश बिलहरा, आनंद, सुशील, मुकेश, संजय, प्रदीप, संजय शास्त्री, पंकज जैन, कंछेदी दाऊ, राजेन्द्र, प्रदीप रांधेलिया, पदम भायजी, डॉ. दीपक जैन, मनोज, ऋषभ जैन, विनीत जैन, आनंद मासाब, प्रेमचंद बडकुल, नरेन्द्र नायक, सुरेश सांधेलिया, नेमीचंद, प्रदीप, जिनेन्द्र, संतोष, कोमल जैन, प्रदीप, भुवनेन्द्र जैन, प्रकाश, भैयालाल, अजय लंबरदार, अरूण, अशोक चौधरी, कमलेन्द्र जैन, भागचंद, अंकित जैन, अशोक वर्घमान, मोनू जैन, सिंथिल पडेले, दीप्ती चंदेरिया, सुषमा जैन, सुनीता नायक, राजेश केशरवानी, पप्पू तिवारी सहित दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर, संजोग समिति सागर, गुरूकृपा पात्र संघ, जैन मिलन सहित अन्य संगठनों के हजारों महिला पुरूष उपस्थित थे। 

खुरई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


गुरूवार के दिन सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कमल सोलंकी को सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि जैन धर्म के बाईसवें तीर्थकर भगवान नेमीनाथ की मोक्ष स्थली गिरनार   पर्वत गुजरात में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्व से ही यात्रा कर पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ अभद्रता का व्यवहार होता रहा है। वर्तमान में 1 जनवरी 2013 को मुनि श्री 108 प्रबल सागर जी महाराज के साथ जो कि दर्शन हेतु पर्वत पर गए थे तो कुछ असामाजिक लोगों ने धारदार चाकुओं से प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया, जिससे मुनि श्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है, इस घटना से समाज में व्यापक रोष है। ज्ञापन के माध्यम से सकल दिगम्बर जैन समाज ने राज्यपाल मप्र, राज्यपाल गुजरात, मुख्यमंत्री गुजरात सहित कलेक्टर सागर से उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के प्रति कठोर कार्यवाही की जावे एवं इस तरह की घटनाओं की पुर्नवृत्ति न हो, संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मेन्द्र सेठ, हेमचंद बजाज, पियूष गुरहा, प्रकाशचंद सराफ, अन्ना चौधरी, नीरज बजाज, ब्र.प्रवीण जैन गढ़ौला, आदीश जैन, हेमंत जैन हर्ष, राजू जैन, अरूण जैन, संजय समैया, राजू समैया, आनंद समैया, राहुल सिंघई, राहुल मोदी, अशोक जैन सहित महिला मंडल में श्रीमति तरूणा जैन, मधु जैन, मंजू खड्डर, कल्पना जैन, आशा जैन, चंदा बाई जैन, पुष्पाबाई जैन, अर्चना मोदी, समता पंचरतन, मोना जैन, अनसुईया जैन, सेली जैन आदि शामिल हैं।

पार्टी के निर्णय का स्वागत 


सागर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी नरयावली के ब्लाक अध्यक्ष लगन सींग ने कहा कि हम मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा सागर के चार नेताओं पर अनुशासन हीनता की कार्यवाही करने के निर्णय का स्वागत करते हैं और पार्टी एक अनुशासित पार्टी रही है जिसमें हमेशा कार्यकर्ताओ को मान-सम्मान दिया है। पार्टी ने अपनी रीति नीति के अनुसार न चलने वाले और पार्टी की छवि धूमिल करने वाले ऐसे नेताओं पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की है वह वह पार्टी के हित में व आम कार्यकर्ताओ के हित में है। उन्होंने कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के निर्णय को सर्वमान्य निर्णय बताते हुए उक्त निर्णय का स्वागत किया है। जारी बयान का समर्थन करने वालों में जिला कांग्रेस महामंत्री रामजी दुबे, आरआर पाराशर, मुन्ना विश्वकर्मा, असरफ खान, रामदयाल चौबे, पुरुषोत्तम शिल्पी, दुलारे यादव, अनिल कुर्मी, मदन सोनी, नवीन श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, राशिद खान बलराम यादव, हरप्रसाद पटेल, हेमंत चौबे, नीरज यादव आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...