सागर। महिलाओं के प्रति सम्मान के भाव समाज के आम व्यक्ति में पैदा हो जाए, इस हेतु सागर में 18 जनवरी को शाम 5 बजे से केन्डिल लेकर संदेश यात्रा निकाली जाएगी । महिला अपराधो की रोकथाम और महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के लिए जिले में प्रारंभ इस अभियान में अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने और सहभागिता निभाने के लिए सागर में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमें जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं समाज सेवियों, पत्रकारों स्वयंसेवी संगठनों, शासकीय विभागों के अधिकारियों और जागरूक नागरिकों उपस्थित रहकर समाज महिलाओं के प्रति सम्मान भाव को जागृत करने के अनेक उपाय व सुझाव व्यक्त किए। साथ ही इस बात पर सहमति व्यक्त की कि वे महिला सम्मान की सुरक्षा के लिए अपनी ओर से जो भी प्रयास कर सकेंगे वह करेंगे।
इसके साथ ही सागर में 18 जनवरी को शाम 5 बजे स्थानीय स्टेडियम ग्राउन्ड से निकलने वाली केन्डिल संदेश यात्रा में स्वयं और अपने साथियों के भागीदारी निभाएंगे । बैठक में आम नागरिकजनों से अपील की गई की वे सद्भाव के साथ स्वेच्छा से केन्डिल मार्च में शामिल हो।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें