बुधवार, 16 जनवरी 2013

जीटी एक्सप्रेस की एसी बोगी से साढ़े सात लाख की चोरी

बीना। विगत दिनों दिल्ली भोपाल रेल मार्ग पर ग्रांटट्रंक एक्सप्रेस की वातानूकूलित प्रथम श्रेणी बोगी में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाते हुए एक महिला यात्री के जेवरात एवं नगदी रुपए पार कर दिए। चोरी गए कुल माल की कीमत साढ़े सात लाख रुपए बताई जा रही है।

जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक सलकनपुर रामनगर नैनीताल उत्तरांचल निवासी सीमा पति सुनील मेहरा शनिवार-रविवार की रात दिल्ली से भोपाल की यात्रा के लिए जीटी एक्सप्रेस में बैठी थीं। उनका रिर्जवेशन एसी ए-वन कोच में बर्थ क्रमांक 31 पर था। झाँसी निकलने पर जैसे ही उनकी नींद खुली तो देखा कि किसी ने उनका सामान चोरी कर लिया। जिसमें दो डेविट कार्ड, 22 हजार रुपए नगदी के दो लिफाफे, एक अन्य पर्स में 20 हजार रुपए, सात लाख कीमती सोने चांदी के जेवरात, 1 कीमती मोबाईल एवं 1 घड़ी रखी थी। चोरी गए कुल मशरूके की कीमत सात लाख 50 हजार रुपए है। मामले में बीना जीआरपी में चोरी का प्रकरण दर्ज कर केस डायरी झाँसी भेजी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...