मंगलवार, 8 जनवरी 2013

क्यों नहीं बांटी साईकल की राशि, अब होगी कार्रवाई

सागर।  जनसमस्याओं के निराकरण की कड़ी में प्रत्येक माह मुख्यमंत्री समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान स्वयं चुनिन्दा शिकायतों का निराकरण बीडीओ कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से करते है और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। इसी क्रम में आज समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम में सागर जिले से संबंधित दो शिकायतों का निराकरण किया गया। 

मंगलवार को सूचना केन्द्र सागर में समाधान कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम सुधार समिति राहतगढ़ के सचिव लोटन प्रसाद अहिरवार शिकायतर्का फर्जी है । इसके बाद भी शिकायत की जांच कराई गई और यह पाया गया कि जितनी राशि छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना के लिए मिली है सभी राशि पात्र विद्यार्थियों को वितरित की गई है किन्तु राशि वितरण में प्राचार्य ने विलम्ब किया है ।

इसके लिए प्राचार्य के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव कमिश्नर सागर को भेजे गए है । इसी तरह दूसरी शिकायत जो सूबेदार वार्ड निवासी श्री मुकेश श्रीवास्तव ने की थी इसके संबंध में स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के अंतर्गत संबंधित बैक आफ इण्डिया शाखा द्वारा टाटा मैजिक ऋण की स्वीकृति उपरांत ऋण राशि का चेक आवेदनकर्ता को वितरित करा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...