मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

सागर के संक्षिप्त समाचार



चैक बांउस पर एक साल का कारावास


बीना। चैक बांउस होने के मामले में न्यायाधीश प्रथम श्रेणी आरके देवलिया ने एक आरोपी को एक साल का कारावास और डेढ लाख रूपए क्षति पूर्ति अदा करने का फैसला  सुनाया। अभियोजन के अनुसार रामप्रसाद चढार निवासी ग्राम पार ने देवकुमार जैन बीना से उधार पैसा लिया था पैसों के बदले रामप्रसाद ने भारतीय स्टेट बैक का चैक दिया था। जो एक लाख रूपए का था जब देवकु मार ने चैक बैक मेंं गया तो वह बाऊंस पाया गया इसके चलते रामप्रसाद को एक साल का कारावास और डेढ लाख रूपए क्षतिपूर्ति अदा करने का फैसला सुनाया गया।


आज होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


खुरई। मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष एसपी खरे ने बताया कि बुधवार के दिन सागर पीली कोठी मैंदान पर प्रांतीय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है। श्री खरे ने समस्त तहसील स्तर के शासकीय कर्मचारियों से सुबह 11.20 पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर भोपाल-बिलासपुर से सागर के लिए रवाना होंगे व एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।


रढ को सौंपा ज्ञापन


सागर। खुरई थाना क्षेत्र के ग्राम ऐचनवारा निवासी माखन सिंह पिता बाबूलाल ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उनके परिजनों को गांव के कुछ लोगों ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कर उनपर हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया जबकि एक आवेदक केन्द्र जेल में कैद है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि राजा भाई पिता दुर्ग सिंह ठाकुर ग्राम ऐचनवारा एवं आवेदक का भांजा अनिरूद्ध पिता जगमोहन ठाकुर ग्राम सरखेड़ा थाना गौरझामर निवासी पर गांव के संतू, रत्तू, गोविंद और धर्मेन्द्र अहिरवार ने खुरई थाने में हरिजन एक्ट का झूठा मामला दर्ज किया है जिसकी पुन: जांच की जानी चाहिए।


युवक ने खाया जहर, मामला संदिग्ध


सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के सुबेदार वार्ड में एक 20 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मामला संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुबेदार वार्ड निवासी सोनू खान उम्र 20 वर्ष ने रात करीब 8 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया। मोतीनगर थाना पुलिस ने सुबह उसका पीएम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक सोनू के भाई ने पुलिस को बताया कि सोनू रात को घर आया था उसका क्षेत्र के किसी राजा यादव के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक सोनू तिली अस्पताल के सामने स्थित पार्किंग के ठेके में काम करता था।


केसली में अन्त्योदय मेला 21 को


सागर। राज्य सरकार के निदेर्शानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थल पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में अन्त्योदय मेलों के आयोजनों का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में आगामी 21 फरवरी को केसली विकासखण्ड मुख्यालय केसली में खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला आयोजित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...