सागर। जिले में सद्यन पल्स पोलियो अभियान 2013 के अन्तिम चक्र में अभिभावकों ने स्वप्रेरित होकर अपने बच्चों को टीकाकरण केन्द्रों में ले जाकर पोलियो की दवाई पिलवाई । सागर मुख्यालय में इस अभियान की शुरूआत कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने नगर निगम अस्पताल पुरानी डफरिन में स्थापित टीकाकरण केन्द्र में 1 माह के शिशु आयुष्मान व 3 वर्षीय आर्कष जैन को पोलियो की खुराक पिलाकर की ।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अजय बडोन्या, डॉ. एके गोस्वामी, डॉ. व्हीके खरे, डॉ.आरसी जैन व डॉ. केके जैन उपस्थित थे। नगर निगम चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. प्रणयकमल खरे ने बताया कि उनके टीकाकरण केन्द्र में प्रात:9 बजे 1 माह के आयुष्मान, सवा साल की देविका, एक साल के कसक, 3 वर्ष के आकर्ष, मो.रिहान, अध्य, रोजका, अरसलाम व फैजान आदि शिशुओं को शुभारंभ अवसर पर अतिथियो ने पोलियो की दवाई पिलाई।
स्वयसेवी संगठनों ने अभियान में सहयोग किया
सघन पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चक्र में आज 24 फरवरी को शासकीय अमले के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो ने भी भरपूर सहयोग किया। अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओ के सदस्यो ने घर-घर जाकर अभिभावको को अपने बच्चों को टीकाकरण केन्द्रों में ले जाने प्रेरित किया । इसके साथ ही टीकाकरण केन्द्रों में बच्चों को टाफी व खिलौने आदि भी वितरित किए।
इसी क्रम में चमेली चैक सागर स्थित (छोटी अस्पताल) में रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेश सेठ व अन्य पदाधिकारियो ने अभियान में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पीली केप पहनाई और केन्द्र में उपस्थित बच्चों को दवाई पीने के बाद रबर की गेद भी वितरित की । इस केन्द्र में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा, रोटेरियन नरेश जैन, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ.केकेताम्रकर, सीएमएचओ डॉ. बडोन्या व अन्य अतिथियों ने बच्चो को पोलियो की दवाई पिलाई । इसी क्रम में 2 माह शिभांषु, सवा साल के ऋृषि व ऋृति, चंदन, भूमि, शिवम्, यसु और आस्था आदि बच्चो को चमेली चौक केन्द्र पर अतिथियो ने पोलियो की खुराक पिलवाई।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें