सागर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जगदलपुर से रायपुर होकर विहार करते हुए 20 फरवरी को बिलासपुर जिले के अकलतरा कस्बे पहुंचेंगे। रविवार को आचार्य संघ बालौदा बाजार पहुंचा। यहां से दोपहर में विहार कर अकलतरा के लिए रवाना हो गया।
आचार्य संघ में इस समय 21 मुनि महाराज साथ चल रहे हैं। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने जानकारी देते हुए बताया कि अकलतरा से आचार्य संघ बिलासपुर पहुंचेगा। यहां पर आचार्य श्री के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान होने की संभावना है। आचार्य संघ मार्च माह के प्रथम सप्ताह में प्रसिद्ध सर्वाेदय तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक पहुंचेगा। यहां पर आचार्य श्री के सानिध्य एवं आशीर्वाद से नव निर्मित मंदिर में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें