सागर। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मनोरमा कालोनी में शिखर की शुद्धि एवं कलशारोहण का त्रिदिवसीय आयोजन आगामी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जा रहा है।
मुनि श्री विमल सागर महाराज, अनंत सागर महाराज, विशद सागर महाराज, भव्य सागर महाराज, आर्यिकारत्न प्रभावनामति माताजी, भावनामति माताजी, सदयमति माताजी, भक्तिमति माताजी के सानिध्य में आयोजित समारोह के प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण पंडित उदयचंद शास्त्री होंगे। आयोजन समिति के मुकेश सोधिया, डी के जैन, प्रो जे के जैन ने बताया कि 23 फरवरी शनिवार को सुबह अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा तथा शांतिजाप के बाद मुनि संघ के प्रवचन होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें