सागर। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मनोरमा कालोनी में शिखर की शुद्धि एवं कलशारोहण का त्रिदिवसीय आयोजन आगामी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। मुनि श्री विमल सागर महाराज, अनंत सागर महाराज, विषद सागर महाराज, भव्य सागर महाराज, आर्यिकारत्न प्रभावनामति माताजी, भावनामति माताजी, सदयमति माताजी, भक्तिमति माताजी के सानिध्य में आयोजित समारोह के प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण पंडित उदयचंद शास्त्री होंगे।
आयोजन समिति के मुकेश सोधिया, डीके जैन, प्रो. जेके जैन ने बताया कि 23 फरवरी शनिवार को सुबह अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा तथा शांतिजाप के बाद मुनि संघ के प्रवचन होंगे। दोपहर में घटयात्रा निकलेगी। शिखर शुद्धि, पात्र शुद्धि के बाद ध्वजारोहण होगा। ध्वजारोहणकर्ता दिगंबर जैन पंचायत सभा के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना होंगे। सायंकाल आरती और शास्त्र प्रवचन के बाद मंडल रचना होगी।
24 फरवरी रविवार को इन्द्र प्रतिष्ठा के बाद मुनि संघ के मंगल प्रवचन होंगे। कलशा व ध्वजा शुद्धि के बाद याज्ञमंडल विधान शुरू होगा। दोपहर में कलाशारोहण होगा। कलश स्थापना महेश बिलहरा करेंगे। त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 फरवरी सोमवार को अभिषेक पूजन के बाद हवन और विसर्जन होगा। सकल दिगंबर जैन समाज ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें