रविवार, 17 फ़रवरी 2013

कंप्यूटर लेब का उद्घाटन

सागर। शासकीय डिग्री कालेज गढ़ाकोटा में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकत्सव एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। श्री भार्गव द्वारा जन भागीदारी स्व योजना अंतर्गत निर्मित एक आधुनिक 25 कंप्यूटरों से सुसज्जित कंप्यूटर लेब का उद्घाटन किया गया।

पंचायत मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि महाविद्यालय कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाएं इस हेतु जो भी आवश्यकता होगी उन्हें मैं पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्यत: प्राप्त करें। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अच्छी मेहनत की आवश्यकता पर बल देते हुए अच्छी सफलता हेतु कठिन परिश्रम की आवश्यकता बताई।  उन्होंने छात्र-छात्राओं की मांगों का निराकरण करने हेतु मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने तथा मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...