सागर। भाजपा के जिलाध्यक्ष जाहर सिंह के निर्देश पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी अजमेरी राईन ने सागर मंडल क्र. 1 व 2 के अध्यक्षों द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की जो नियुक्ति की है उसको तत्काल शून्य किया गया है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी अजमेरी राईन ने बताया कि मंडल अध्यक्षों द्वारा पार्टी संविधान के विरूद्ध जो नियुक्तियां की गई हैं वह दोनों नियुक्तियां अवैध हैं। इन दोनों नियुक्तियों पर जिलाध्यक्ष व मोर्चा के जिलाध्यक्ष की सहमति न होने के कारण शून्य घोषित किया जाता है एवं मंडल अध्यक्षों को पत्र के माध्यम से सूचना दी है कि दो दिन के अंदर तीन नामों की पेनल बनाकर कार्यालय में उपलब्ध कराएं। ताकि वरिष्ठ नेताओं की सहमति से मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें