सागर। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला संयोजक इंत्याज हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अपर कलेक्टर पीएस जाटव को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मप्र परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियम तोड़ने पर दस गुना बढ़ाई अर्थदंड की राशि का प्रावधान तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि बीच रास्ते पर नो पार्किंग पर वाहन खड़े पाए जाने पर दो पहिया वाहन से लेकर 80 चका वाहन तक 500 रुपए के अर्थदंड का प्रावधान है जो कि त्रुटीपूर्ण है।
गरीब व्यक्ति के पास चार पहिया वाहन भी नहीं होते। फिर सभी लोगों से एकसा अर्थदंड लेना व्यवहारिक नहीं है। यातायात पुलिस वैसे भी भ्रष्टाचार में लिप्त मानी जाती है। जिससे यातायात पुलिस को खुली छूट मिली है। अब तक जो रुपए शासन के खाते में जाते थे अब यह रुपए अधिकारियों कर्मचारियों की जेब में जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सिद्दीकी राईन, जितेन्द्र सिंह चावला, मनीकांत चौबे, शेख जावेद, शेख नईम, रामसेवक, खालिद, शफीक, जब्बार खान, यूनिस, रशीद, नसीम, अजहर अली आदि शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें