मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

बैरक जाम होने से बीना में छोड़ी बोगी

बीना। सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे गंजबासौदा पर जीटी एक्सप्रेस की एक बोगी की बोगी क्रमांक एस 5 के बेरक जाम हो गए। यात्रियों ने घबरा कर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। रेल अधिकारियों ने ट्रेन ठीक बताकर ट्रेन बीना के लिए रवाना कर दी। करीब 9.30 बजे ट्रेन बीना स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में दोबारा धुंआ निकलने लगा बोगी के यात्रियों ने फिर चेन पुलिंग कर ट्रेन को होम सिग्रल पर रोक दिया। 

होम सिग्र पर गार्ड ने यात्रियों को समझाकर ट्रेन स्टेशन तक सुरक्षित ले जाने का आश्वासन दिया। ट्रेन के स्टेशन पर आते ही सीएनडब्लू विभाग के अधिकारियों ने ब्रेक ठीक करने का प्रयास किया लेकिन ब्रेक एक्सल के पुर्जे बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया। बोगी 72 यात्रियों को एसी तथा स्लीपर कोचों में शिफ्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में रेल्वे कर्मचारियों को सवा दो घंटे का समय लग गया। जिससे ट्रेन को लगभग 11:45 बजे रवाना किया गया। 


सांई रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर


बीना। शिर्डी वाले सांई बाबा के प्रेम और भक्ति में डूबे हजारों भक्तगण 14 फरवरी को माँ जागेश्वरी शक्तिपीठ में स्थापित सांई बाबा मंदिर के 15 वें स्थापना दिवस पर विशाल रथयात्रा एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे बीना शहर को सांई बाबा के फ्लैक्सों और बैनरों से पाट दिया गया है। शहर में चारों ओर सांई बाबा की विशाल रथयात्रा के प्रचार संबंधी फ्लैक्स लोगों को इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए लगाए गए हैं। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...