मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

बीना समाचार: मिश्रा उपाध्यक्ष नियुक्त

बीना। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश मिश्रा को मप्र कांग्रेस कमेटी कोमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुस्ताक मलिक ने कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की सहमति से कोमी एकता प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन जाटव को श्री मलिक ने प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

इन दोनों नेताओं की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी हैं। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, शहर अध्यक्ष देवीलाल नामदेव, डॉ.अशोक दीवान, डॉ.ओमप्रकाश कैथोरिया, ओमप्रकाश पंजाबी, रमाकांत बिलगैयां, पुष्पराज बिलगैयां, राजाराम अहिरवार, जितेन्द्र बिलगैयां, राकेश सेन, बबलू राज आदि शामिल हैं। 


मोटरसाईकिल पर न बैठाने पर मारपीट 


बीना। ग्राम जौध में एक युवक द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई। भानगढ़ थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उर्मिला पति रैकवार 25 वर्ष ने ग्राम के ही ऊदल अहिरवार को मोटरसाईकल पर न बैठाने को लेकर ऊदल अहिरवार ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ममला दर्ज कर लिया है। 


अवैध शराब जब्त 


बीना। ग्राम भानगढ़ के खुशीपुरा तिराहा के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब लिए हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर दयाशंकर गड़रिया 55 वर्ष निवासी बिहरना को 16 पाव शराब लिए गिरफ्तार किया है। अरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


एसडीएम ने किए ट्रेक्टर ट्रॉलियों की जांच 


बीना। रविवार को एफसीआई से गेंहूं खरीदकर ले जा रहे दो अलग-अलग ट्रेडर्स की पांच ट्रॉली गेहूं की एसडीएम कर्मवीर शर्मा ने जांच की। लगभग दो घंटे बाद गेहूं खरीदी के दस्तावेज देखने के बाद चार ट्रेक्टर ट्रॉलियों को छोड़ दिया गया। लेकिन एक ट्रॉली गेहंू खरीदी पर संदेह होने पर उसे कृषि उपज मंडी में रख दिया। गेहंू खरीदी करने वाले ट्रेडर्स संचालक को मंगलवर तक गेहूं खरीदे के दस्तावेज लाने का समय दिया गया है। मंगलवार की सुबह गेहूं खरीदी के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर उसमें कोई खामी पाई गई तो टे्रडर्स संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...