रविवार, 24 फ़रवरी 2013

युवाओ को रोजगार से जोड़ने दृढसंकल्पित : सांसद शिवराज सिंह ने रोजगार मेले में कहा

बण्डा। मप्र शासन बेरोजगार युवाओ को रोजगार से जोड़ने की भरपूर कोशिश में लगा है प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन कर रहा है जिससे ज्यादा से जयादा से निवेश की संभावना बढेगी वही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उक्त विचार सांसद शिवराज सिंह ने बालक शाला में डीपीआईपी द्वारा आयोजित रोजगार मेला में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि गुजरात एवं चैन्नई जो आवेदको से सिक्योरटी गार्ड में ,सेन्टल शस्त्र लाईसैंस की मांग की जा रही उसके बदले अगर कंपनी कंपनी सिक्योरटी के नाम पर स्वयं सिक्रूोरिटी गार्ड को शस्त्र उपलब्ध कराएं तो बेहतर रहेगा। 

संचालन देवकुमार यादव एवं रजनीश दुबे ने किया आभार अभिषेक चतुवेर्दी ने माना कार्यक्रम में शाहगढ मंडी अध्यक्ष चित्तर सिंह मुडारी,मंडल अध्यक्ष लखन पटौवा,राकेश बमाना,अशोक राय,रणवीर सिंह डिलाखेरी, संतोष यादव, अमान सिंह, जयसीग मौनपुर, लक्ष्मन सिंह जगथर, विक्रम सिंह, कलयान सिंह, अबधबिहारी मिश्रा, दिनेश सोनी, हनमत सिंह बब्यालई, विधान सिंह शरद सिंह, मुन्ना डिलाखेरी, राकेश विश्वकर्मा, अंकुर पापेट, सहित अनेक लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...