सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी आस्कर फनार्डीज के भोपाल आगामन पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में नरयावली विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने मुलाकात कर नरयावली विधान सभा क्षेत्र में एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ किए गए आन्दोलनों आदि कार्यक्रमों की रिपोर्ट सौंप कर माह मार्च अप्रैल में प्रस्तावित कार्यक्रम बताकर नरयावली विधान सभा क्षेत्र में आने का न्यौता दिया
जिस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी श्री फनार्डीज ने नरयावली विधान सभा क्षेत्र में आने का न्यौता स्वीकार कर यथा शीघ्र कार्यक्रम बनाकर नरयावली में आने का आश्वासन दिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी श्री फनार्डीज से मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ठाकुर लगन सिंह, अशरफ खान, रामदयाल चौबे पुरूषोत्म शिल्पी, आरआर पारसर, गज्जू अहिरवार, मनोज बंसल, अखिलेश दीक्षित, नसीम राईन, हरदास अहिरवार, रामप्रसाद, अफजल खान, रघुबंशल, सुभाष अहिरवार मोतीलाल, लखन अहिरवार, जसंते, अजय अहिरवार आदि उपस्थित है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें