बीना। सामुहिक रूप से एक साथ योग करने से वातावरण योगमय हो जाता है। तथा आप अधिक तन्मयता के साथ योगाभ्यास करेंगे, इसलिए लाभ अधिक होगा। यह बात पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य योग शिक्षक एवं तहसील प्रभारी पं. बृजेश शर्मा ने सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर के समापन अवसर पर कही।
उन्होने कहा कि शिविर के उपरांत दैनिक कक्षाओं में योग का अभ्यास करना चाहिए। अब प्रत्येक वार्ड में योग कक्षा संचालित की जाएगी। अभी वीरसावकर वार्ड की कक्षा पुष्पविहार कालोनी में प्रात: 7 बज से 8.30 बजे तक चलेगी। महिलाओं में योग के प्रचार प्रसार हेतु महिला पतंजलि योग समिति की बीना इकाई का गठन किया गया।
जिसमें श्रीमति सुजाता जैन, श्रीमति दीपा श्रीवास्तव, श्रीमति सुनीता जैन, श्रीमति आशा जैन, श्रीमति रीता अग्रवाल, डॉ. श्रीमती जयश्री साहु, श्रीमति साधना लोधी, कु. पूजा ठाकुर, कु. निशा दांगी, कु. मोहिनी ठाकुर को सदस्य मनोनीत किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें