खुरई। जहां इन दिनों पीने के पानी की समस्या विकराल मुंह खोले खड़ी है, वहीं सहोद्राबाई राय वार्ड में अध्यक्ष निवास के ही पास में सार्वजनिक ट्यूबवेल के पानी का दुरूपयोग और उसके चारों ओर गंदा पानी जमा करने का मामला देखने में आया है, वार्डवासियों ने इसकी शिकायत एसडीएम कमल सोलंकी सहित नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ आरबीएस राजौरिया से की है।
शिकायत में वार्डवासियों ने बताया कि नपा अध्यक्ष के निवास के पास स्थित सार्वजनिक ट्यूबवेल से वार्डवासी कैलाश साहू द्वारा रेत धोने का काम बड़े स्तर पर कराया जा रहा है, जिससे पेयजल का दुरूपयोग हो ही रहा है, साथ ही रेत से निकला गंदा पानी ट्यूववेल की केसिंग में वापिस जा रहा है, जिससे ट्यूववेल के पानी से बदबू आने लगी है और पीने योग्य नहीं बचा है। मना करने पर दविश भरी धमकियां दे रहा था। ज्ञापन सौंपने वालों में ओमकार, शैलेन्द्र, शरद, अवतार, गोपाल, यशवंत राजपूत, दीपक, गौरीशंकर उदेनिया सहित दर्जनों समस्त वार्डवासी शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें