एक दिवसीय धरना आज
सागर। टीकमगढ़ में रायकवार माझी समाज के द्वारा समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिसमें माझी समाज की समस्त उपजातियों को आदिवासी समाज का दर्जा देने एवं सिघाड़ी, कमल घटा की कृषि का दर्जा देने एवं समाज की अन्य समस्याओं को लेकर टीकमगढ़ कलेक्टोरेट परिसर में एक दिवसीय धरना 19 फरवरी मंगलवार को किया जाएगा। धरना में पहुंचकर सफल बनाने की अपील की गई है। अपील करने वालों में उमाशंकर रायकवार, बाबूलाल मासाब, भगवानदास ढोरा, राजू मासाब, एड. सोमनाथ, मनीष, रमेश रायकवार, संजय रायकवार आदि शामिल हैं।
युवती के अपहरण का मामला दर्ज
गोपालगंज थाना क्षेत्र के बेयरहाउस निवासी एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। जहां न्यू कालोनी निवासी रामकुमार रजक ने एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती को बहलाया फुसलाया और भगा कर ले गया। परिजनों ने 13 फरवरी को गोपालगंज थाने में युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने परिजनों की सहायता से युवती को खोज लिया। और आरोपी रामकुमार रजक के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
महिला से दुष्कृत्य
सागर। गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत एक युवक ने दूर के रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला के साथ दुष्कृत्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गढ़ाकोटा निवासी 22 वर्षीय शादीशुदा महिला 17 फरवरी को रात के समय सो रही थी। कि सुबह करीब 4 बजे दूर के रिश्ते में देवर लगने वाले समीर खान ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। पीड़ित महिला ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
युवक ने फांसी लगाई
सागर। कैंट थाना अंतर्गत ग्राम भोजपुरा निवासी एक नौ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदखुशी का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार भोजपुरा निवासी सुमेर पिता सीताराम यादव ने 17-18 फरवरी की दरमियानी रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार मृतक युवक बस चलाता है। खुदखुशी का कारण अज्ञात है।
NCC की सर्टिफिकेट परीक्षा प्रारंभ
सागर। एनसीसी सागर ग्रुप सी प्रमाणपत्र परीक्षा शिविर 16 फरवरी से 108टी बटालियन महार में कैंप कमांडन्ट कर्नल एके सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ हो गया। मेजर एसके बिल्थरे ने बताया कि एनसीसी के 10 दिवसीय शिविर में सागर ग्रुप के तकरीबन 500 कैडिटस् शामिल होकर ड्रिल, वेपन, ट्रेनिंग, मेप रीडिंग आदि सैन्य प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर में सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें डिप्टी कैंप कमान्डेंट सोनिया सोनी, कैंप एड्ज्यूटेंट मेजर संजय शर्मा, ट्रेनिंग अफसर कैप्टन उदय सिंह चौहान, मेस सक्रेटरी कैप्टन जितेन्द्र गुप्ता, कैंप क्वाटर लेफ्टीनेंट रामकुमार एवं पीआई स्टाफ कैंप गतिविधियों में सहभागी हैं। कार्यालीन कार्य का संचालन एलएन नामदेव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
नगर युवा मोर्चा ने किया स्वागत
सागर। तीनबत्ती गौरमूर्ति पर नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया का नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर तिलक लगाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आलोक केशरवानी, रिक्की शर्मा, मुकेश साहू, अखिलेश केशरवानी, आकाश ठाकुर, राजीव सोनी, रोहित केशरवानी, नीरज राठौर, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक केशरवानी, अभिषेक अग्रवाल, आशीष सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें