मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

बीओआरएल टाउनशिप में पुताई करते समय मजदूर गिरा

बेहोशी की हालत में वेतन पत्रक पर लगवाया अंगूठा


बीना। सोमवार को बीओआरएल टाउनशिप में चार मंजिला बिल्डिंग पर बिना किसी सेफ्टी के पुताई करने चढ़ा मजदूर दिनेश पंडित पिता हरिराम पंडित निवासी पार अचानक पैर फिसलने से नीचे आ गिरा।

बिल्डिंग से नीचे गिरने पर उसके सिर, हाथ एवं पैर के साथ कमर एवं रीड की हड्डी में गंभीर चोटे आर्इं हैं। घायल मजदूर को अन्य मजदूरों की मदद से शासकीय चिकित्सालय बीना बेहोशी की हालत में लाया गया।


बेहोशी की हालत में लगवाया अंगूठा


मजदूर जब घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में था तब उसके हाथ के अंगूठे का निशान घटना स्थल पर ही संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों ने वेतन पत्रक पर ले लिया। अस्पताल में होश आने पर जब उसने अपने अंगूठे को नीले रंग से देखा तो अन्य मजदूरों से पूछने पर उसे उसके अंगूठे के निशान लिए जाने की जानकार मिली। प्रदेश टुडे संवाददाता को उक्त घायल मजदूर ने बताया कि उसे ठेकेदार या बीओआरएल द्वारा इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है तथा जबरन बेहोशी की हालत में उसके अंगूठे के निशान ले लिए हैं जो धोखाधड़ी है। मरीज एवं उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भी उसके इलाज में लापरवाही बरती जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...