मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

धड़ल्ले से हो रही विद्युत चोरी

खुरई। विद्युत वितरण कंपनी चाहे कितने भी प्रयास कर ले, लेकिन वह बिजली चोरों को रोकने में कामयाब नहीं हो पाएगी। क्योंकि तमाम कयावद करने के बावजूद भी बिजली चोरी नहीं रूक पा रही है। पहले तो लोग तारों में लंगर डाला करते थे, लेकिन अब विद्युत केविल को काटकर उसके कनेक्शन सीधे अपने घर में करके धड़ल्ले से विद्युत चोरी कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला शास्त्री वार्ड की एक गली में मंगलवार के दिन देखने में आया, जहां पर विद्युत केवल को लाईट बंद होने के दौरान उसे काटकर स्वयं के घरों में केविल से सीधे कनेक्शन किए जा रहे हैं। हमारे संवाददाता ने जब खुफिया कैमरा से विद्युत चोरी करते इन चोरों की तस्वीरें ली, जो विद्युत विभाग की चोरी को खुले आम अंजाम देने में लगे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...