गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

बीना। विगत दिनों शासकीय चिकित्सालय के एक वार्ड की छत का प्लास्टर अचानक अस्पताल में भर्ती एक मरीज पर गिर जाने के कारण उसे गंभीर अवस्था में सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। उक्त युवक नन्नू अहिरवार उम्र 40 वर्ष की सागर जिला चिकित्सालय में मृत्यु हो गई थी।

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही एवं पीडब्लूडी विभाग द्वारा कराए गए घटिया निर्माण के संदर्भ में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू के नेतृत्व में संबंधित घटना की जांच कराने एवं दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहसीलदार महेन्द्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। 

कलेक्टर के नाम सौंपे इस ज्ञापन में पीडब्लूडी विभाग पर कार्रवाई करने एवं मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में निर्मला सप्रे, देवीलाल नामदेव, दीनदयाल उपाध्याय, मयंक अग्रवाल, राजीव व्यास, सौरभ आचवल, पुष्पराज बिलगैयां, शशि कैथोरिया, महेन्द्र साहू, सुरेश तिवारी आदि शामिल हुए।


मृतक को 15 हजार का मुआवजा


तहसीलदार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नन्नू अहिरवार के पिता को तात्कालीन सहायता के उद्देश्य से 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता शासन से दी जा रही है। जिसमें 5 हजार रुपए रोगी कल्याण समिति एवं 10 हजार रुपए रेडक्रॉस सहायता समिति से दिए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...