खुरई। शुक्रवार के दिन पुलिस थाना प्रांगण में एड्स अनुसंधान प्रचार- प्रसार केन्द्र पुणे के उपनिदेशक डॉक्टर संकेत ओम गोडवोले ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी पुलिस कर्मचारियों, सैनिकों व रक्षा समितियों के सदस्यों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए सेमीनार में अपने उदबोधन में खास तथ्यों से अवगत कराया।
श्री गोडवोले ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दुर्घटना के समय घायलों की देखरेख या रख-रखाव करते समय एड्स से बचाव के विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि घायलों को उठाते समय अपने हाथों को भी जांच लेना चाहिए कि कहीं कटा हुआ या चोट-खरोंच तो नहीं है, यदि ऐसी स्थिति है तो दास्तानों का उपयोग करें। घटना के समय दास्ताने न होने पर आसपास पड़ी पॉलिथिनों को दास्ताने की तरह उपयोग कर सकते हैं।
कभी भी मरीजों के खून से सीधे संपर्क में आने से बचें। उन्होंने ब्लड बैंकों की लापरवाही से एड्स होने से लेकर एड्स कितने कारणों से होता है, विस्तार से पूरी जानकारी दी।
सभी पुलिस कर्मियों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के माध्यम से उपचार को विस्तार से बताया। इस अवसर पर थाना प्रभारी हेमंत शर्मा, एसआई लारेंस खेस, बीएल पटेल, प्रधान आरक्षक द्वारका प्रसाद, बंदना, रक्षा, प्रीति, वीरेन्द्र द्विवेदी, सत्येन्द्र सहित अनेक रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें