मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

ज्ञान सागर इंजीनियरिंग कॉलेज का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ

सागर।  राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्विविद्यालय ने बीई सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें ज्ञान सागर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम कायम रखते हुए पुन: कॉलेज का नाम पूरे संभाग में रोशन किया है। 

महाविद्यालय का सातवें सेमेस्टर का कुल परीक्षा परिणाम 96.30 रहा। ईसी ब्रांच की छात्रा प्रियंका सोनी ने 85.8 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं ब्रांच में प्रथम स्थान, नेन्सी बड़कुल ने 84.1 के साथ द्वितीय स्थान एवं अरविंद सिंह लोधी ने 82.3 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

ईएक्स ब्रांच के छात्र पवन कोरी ने 82.5 अंक प्राप्त कर ब्रांच में प्रथम स्थान, प्रियंका जैन ने 81.7 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं शैलजा शर्मा ने 80.9 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीएस ब्रांच में 79.25 अंक के साथ शैलेन्द्र अहिरवार एवं वैशाली जड़िया प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर प्रदीप सोनी 78.4 के साथ एवं तृतीय स्थान पर सुगम बिरला 75.8 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। 

ज्ञान सागर कॉलेज सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के साथ तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उच्च गुणवत्ता के स्तर को कायम रखने में पूर्णत: सफल है। महाविद्यालय के चेयरमेन महेश बिलहरा ने सफलता की शुभकामनाओं के साथ जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन   किया।  महाविद्यालय के बोर्ड डायरेक्टर रितुल जैन, श्रीमती गरिमा जैन एवं डायरेक्टर प्रशा. एससी जैन, डायरेक्टर शैक्ष. प्रो. पदम सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...