रविवार, 3 फ़रवरी 2013

सांसद ट्राफी पर किंग स्टार का चौथी बार कब्जा

 सागर। एकतरफा मुकाबले में सनराइज को 7 विकेट से पराजित कर किंग स्टार क्लब ने लगातार चौथी बार सांसद क्रिकेट ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।  अगले साल आयोजित होने वाली सांसद क्रिकेट ट्राफी में अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जेपी यादव स्वयं मैदान में उतरकर अपने खेल जौहर का प्रदर्शन करेंगे। इस बात की घोषणा सांसद ट्राफी के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जेपी यादव ने की।

आयोजक सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगले वर्ष ट्राफी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार के रूप में कार दी जाएगी। सांसद ने खेल परिसर मैदान पर टर्फ विकेट बनवाने के साथ ही आधुनिक जिम के लिए 25 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। 

खेल परिसर मैदान पर लगातार चौथी बार आयोजित सांसद क्रिकेट ट्राफी के समापन अवसर पर आयोजक सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल के साथ ही अन्य विद्याओं के लोगों को अच्छा प्लेटफार्म मिले इसके प्रयास उनके द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सागर के खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश व देश बल्कि अंतर राष्टÑीय स्तर पर भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के पीछे उनका मकशद है कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर से बेहतर खेल मैदान तथा अन्य सुविधाएं मुहैया हो सकें।


सांसद ने कहा कि खेल परिसर मैदान को स्टेडियम में तब्दील करने के लिए राशि प्राप्त होने के साथ ही कार्य के टेंडर हो चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल जब सांसद ट्राफी शुरु होगी तो काफी हद तक स्टेडियम तैयार भी हो जाएगा। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल के साथ ही शरीर को स्वस्थ्य व सुडोल बनाए रखने के लिए आधुनिक जिम की आवश्यकता है। उन्होंने सागर में अत्याधुनिक जिम्नेशियम के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए मुहैया कराने की घोषणा इस अवसर पर की। अंतर राष्टÑीय क्रिकेट खिलाड़ी जेपी यादव के आग्रह पर सांसद ने खेल परिसर मैदान पर टर्फ विकेट बनवाने की भी घोषणा की। सांसद ने बताया कि स्पर्धा में शामिल होने के लिए 256 टीमों ने आग्रह किया था किन्तु समयावधि को देखते हुए आयोजन समिति ने 64 टीमों को ही स्पर्धा में शामिल करने का निर्णय लिया। 


आयोजक सांसद श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, महापौर अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी ने खिलाड़ियों से मिलकर मैच आरंभ कराया।  आज खेले गए फाइनल मैच में किंग स्टार सीसी विरूद्ध सनराइट सीसी के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर सनराइज सीसी ने बैटिंग करते हुए 19.3 ओवर में आॅलआउट होकर 101 रन बनाए। जबावी पारी में किंग स्टार ने 12.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। किंग स्टार के मिर्जा जाहिद 22 रन बनाकर 2 विकेट लेकर मैन आॅफ द मैच रहे। फाइनल मैच में आयोजन समिति के बंटी श्रीवास्तव व परसू विश्वकर्मा ने एम्पायरिंग की। सत्यम त्रिपाठी ने र्स्कोरिंग व मैच की आकर्षक कामेंट्री आदेश जैन ने की। 


स्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गौरव अग्रवाल को चुना गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप सांसद भूपेन्द्र सिंह की ओर से हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल भेंट की गई। गौरव ने स्पर्धा में 108 रन बनाने के साथ ही 12 विकेट एवं 3 कैच लिए। गौरव दो बार मैन आॅफ द मैच चुने गए। 


समापन अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर अनीता अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी, डॉ. सुखदेव मिश्रा, पार्षद नरेश यादव, मुन्ना रावत, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, संतोष दुबे, फारुख खान, आदेश जैन, राजेश केशरवानी, गोविंद सिंह मालथौन, अशोक बामौरा, रवीन्द्र गौर(कुन्नु कक्का), नईम खान, अजमेरी राईन, हरिओम केशरवानी, प्रभुदयाल पटेल, मिलन देउस्कर, राजेश सैनी, प्रदीप तिवारी, राकेश साहू, अजय लंबरदार, अनिल दुबे, रमन दुबे, संजय दुबे, रिक्की शर्मा, आलोक केशरवानी, नवीन भट्ट, संचालन लक्ष्मण सिंह ने किया। आभार स्पर्धा संयोजक राजबहादुर सिंह ने माना। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...