मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

खिमलासा पुलिस ने किया चोर गिरोह को गिरफ्तार, कई चोरियां उजागर

खुरई। खिमलासा पुलिस ने सोमवार की शाम एक संदिग्ध चोर को नई बस्ती खिमलासा से गिरफ्तार कर उससे पूंछतांछ करने पर उसने कई चोरियां की बात कबूलते हुए अन्य साथियों की जानकारी दी।

खिमलासा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर नई बस्ती से अवधलाल पिता रम्पे अहिरवार निवासी ग्राम बिलैया थाना खुरई को गिरफ्तार किया। श्री वास्कले ने बताया कि पुलिस को आता देख उसने दौड़ लगा दी। पुलिस दल ने उसे दो किमी दौड़कर पकड़ा। पूंछतांछ के दौरान उसने अपने साथी पिंटू उर्फ दयाराम अहिरवार निवासी रामपुरा बीना के साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। ग्राम बिलैया से ही उसने चार पानी खींचने की मोटरों की चोरी की बात कबूली। एक देशी कट्टा जो उसने पिंटू से खरीदकर राजेश अहिरवार निवासी बेलई बीना को बेचनें की बात कबूली।


काल डिटेल के आधार पर हुआ खुलासा


पिछले दिनों खिमलासा में हुई कई मोबाइल चोरियों की जांच के दौरान पुलिस दल ने काल डिटेल के आधार पर ज्ञानेश्वर साहू, नंदलाल अहिरवार के पास चोरी के मोबाइल चलते जब्त किए, पूछताछ के दौरान दोनों ने यह मोबाइल अवधलाल से खरीदे जाने की बात बताई। अवधलाल ने और भी कई चोरियों के खुलासा करते हुए बताया कि उसने नरयावली के हीरालाल अहिरवार को भी चोरी की मोटरें बेंची हैं, जहां से पुलिस दल ने मोटरें बरामद की हैं।


बड़ा गिरोह सक्रिय


पकड़े गए चोर अवधलाल के साथ एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, इसमें पिंटू उर्फ दयाराम जो वर्तमान में जीआरपी बीना की हिरासत में है। पिंटू बीना के कई थानों में कई घटनाओं के साथ 376 में भी मोस्ट वान्टेड है। जीआरपी के बाद पिंटू को रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी, इससे कई और खुलासा होने का अंदेशा है। चोरी का खुलासा करने में खिमलासा थाने के एएसआई डीएस कुशवाहा, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह, आरक्षक शेखर, सैनिक देवीलाल की भूमिका अहम रही। खुरई पुलिस में इस जांच दल के साथ एएसआई बीएस पटैल भी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...