सागर। गत दिवस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को स्थगत करवाने पहुंचे मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि वह राज्य सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन भत्तों में बढोत्तरी करवाने के लिए केबिनेट में प्रस्ताव रखेंगे।
किन्तु उनके इस आश्वासन में सच्चाई का आभाव इसलिए है कि राज्य में हजारों दैनिक वेतन भोगियों के प्रकरणों का आज तक निराकरण नहीं हुआ। श्रीमती इंदु चौधरी ने मप्र सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन भत्तों में सम्मानजक वृद्धि की जाए जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जीविका चलाने में सहूलियत हो एवं उनके मान सम्मान में बढोत्तरी हो सके।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें