सागर। मंगलवार को हायर सेकंडरी परीक्षा का अंग्रेजी का पेपर हुआ जिसमें जिले के 94 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में करीब 19 हजार 23 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं 216 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त निरीक्षण दल ने 31 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
जिसमें से बंडा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निरीक्षण दल ने चार नकल प्रकरण दर्ज किए।
जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला द्वारा सुंदरलाल श्रीवास्तव मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल रजाखेड़ी, गौर नगर, अभ्योदय का निरीक्षण किया गया।
प्रभारी अधिकारी डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी द्वारा संवेदनशील परीक्षाकेन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें प्रभारी अधिकारी ने शासकीय कन्या उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय बंडा नकल कर रहे चार छात्रों को पकड़ा। इसी तरह विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उत्कृष्ट विद्यालय सहित निरीक्षण दल ने निरीक्षण किया। मंगलवार को हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा का द्वितीय पेपर अंग्रेजी संपन्न हुआ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें