मंगलवार, 5 मार्च 2013

सीएम का जन्मदिवस मनाया

सागर। सुबह 11 बजे से खुरई रोड स्थित श्री ठाकुर बाबा मंदिर में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपडी प्रकोष्ट के तत्वाधान मे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी शैलेष केशरवानी भाजपा जिलाउपाध्यक्ष व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक थे।


इस उपलक्ष्य मे श्री केशरवानी ने झुग्गी झोपडी वासियो को मिठाई वितरण की एवं कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री चौहान ने प्रदेश की आम जनता के लिए कितना कुछ किया है यह जानकारी भी दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव दुवे, राजु यादव जिला संयोजक झुग्गी झोपडी प्रकोष्ट, मुकेश साहु, किसन राय, सुदामा अहिरवार, बबलू बंसल, दरोगा प्रसाद, पप्पु रैकवार, मुरत पटेल, धनीराम, दशरथ, श्रीमती उर्मिला, गंगावाई, रामगीता, ममता एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

बालश्रम में मनाया जन्मदिन

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन संजीवनी बालाश्रम पहुंचकर अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास नीतियों से प्रदेश का विकास किया है। जिससे प्रभावित होकर भाजपा कार्यकर्ता एवं आम लोग उनके दीर्घायु की कामना की जा रही है। वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान का अभिषेक किया और सीताराम रसोई पहुंचकर गरीब बच्चों को भोजन कराया। संचालन आलोक केशरवानी ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रीतेश मिश्रा, वृंदावन अहिरवार, स्वतंत्र मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अंशुल हर्षे, राकेश बिलगैंया, नितिन चौधरी, नीरज मिश्रा, राजीव जैन, राजू राय सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई 


बीना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्म दिवस पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर पूर्व नपाध्यक्ष महेश राय के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाईयां देते हुए उनके दीघार्यु जीवन की कामना की। बधाई देने वालों में विजय हुरकट, रघुराज पटेल, शिवकुमार ठाकुर, मनोज शर्मा, शैलेष शाह, भूपेन्द्रसिंह ठाकुर एड, राजाबाबू यादव, अब्बी जैन, कल्याण पटेल आदि प्रमुख हैं। 
    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...