खुरई। खुरई से राहतगढ़ रोड पर बरोदिया नौनगर के पास लखूरी ठाकुर बाबा के पास खेत में एक युवक की जली लाश उसी के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक बरौदिया नौनगर निवासी अमरसिंह पिता पर्वत सिंह लोधी उम्र 32 की लाश उसी के खेत में पड़ी मिली।
मृतक के भाई घूमनसिंह ने बताया कि सुबह 9.30 बजे मृतक के बेटे रोहित ने फोन पर बताया कि उसके पिता जली हुई अवस्था में खेत पर पड़े हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही एसडीओपी सी के आर्य और थाना प्रभारी हेमंत शर्मा पुलिस दल के साथ पहुंच गए। एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल पर जाकर जांच की।
हत्या की आशंका
परिजनों ने अमरसिंह की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई घूमन ने बताया कि उसे गांव के ही कुछ लोगों पर शक है जिनसे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। पिछली साल भी उसके मृतक भाई से लड़ाई हुई जिसमें उन्होंने उसका हाथ तोड़ दिया था। जिसकी रिपोर्ट भी की थी। कुछ दिन पहले उनमें से एक ने जिंदा जला देने की धमकी भी दी थी। सोमवार की शाम मृतक के बेटे के मोबाईल पर उसके खेत में डम्फर गिरने की एक झूंठी खबर भी आई थी। खेत पर आने के बाद से ही घर नहीं लौटा। फोन आने की जानकारी पुलिस को दी है। मृतक के भाई ने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे हाथ बांधकर जलाया गया हो।
पुलिस ने बताई जलने से मौत
घटना स्थल पर पहुंच कर एफएसएल के वरिष्ट वैज्ञानिम के के अस्थाना ने शव और घटना स्थल का मुआयना कर जांच रिपोर्ट बनाई। श्री अस्थाना बताया कि घटना स्थल की जांच से प्रतीत हो रहा है। कि मरने के बाद शव नहीं जलाया गया है बल्कि जलने से मौत हुई हैं। घटना स्थल के आसपास के साक्ष्यों तौर पर तेल की कुप्पी उसकी जेब में मिला जला मोबाईल और अधजले कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं जो जांच में सहयोग करेंगे।
इनका कहना है
मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
सीके आर्य, एसडीओपी, खुरई
ट्रेक्टर ने युवक को रौंदा
सागर। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मगरधा निवासी युवक को सड़क पर बेकाबू दौड़ रहे ट्रेक्टर ने रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के सहवास तिराहा पर ग्राम मगरधा निवासी 18 वर्षीय प्रदीप पिता कालूराम पटेल को सड़क से तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रेक्टर क्र. एमपी 15 एल 4670 ने रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अज्ञात महिला का शव मिला
बीना। सोमवार को सागर गेट के पास पटरी किनारे अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर गेट मेन की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने रेल्वे पटरी किनारे से अज्ञात महिला का शव बरामद किया। जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। जिसको दो दिन पहले शहर में घूमते हुए देखा गया वह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसका रंग गेहुंआ, लाल छींट की साड़ी पहने हुई थी जिसकी ट्रेन से टकरा कर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें