सागर। हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा शुरु होने के बाद सोमवार से दसवीं की परीक्षा भी शुरु हो गई। सोमवार को दसवीं कक्षा का संस्कृत विषय का पेपर हुआ जिसमें जिले के करीब 39 हजार 412 छात्रों में से 540 छात्र अनुपस्थित रहे।
निरीक्षण दल द्वारा बिलहरा माध्यमिक विद्यालय एवं अन्य विद्यालय से चार नकलची भी पकड़ाए। शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को करीब 131 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इनमें से 23 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील थे जहां पर शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला और उड़नदस्ते ने चैकिंग अभियान के तहत नकलचियों को पकड़ा। निरीक्षण दल ने 12 केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक आयोजित की गई।
दसवी बोर्ड परीक्षा में 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
बीना। इन दिनों कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को दसवीं बोर्ड के संस्कृत विषय के पेपर में कुल 3628 परीक्षार्थियों में से 3590 परीक्षार्थी शामिल हुए। 38 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्कृष्टता विद्यालय परीक्षा केन्द्र में 893 परीक्षार्थियों में से 882 शामिल हुए जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हायरसैकेण्डरी स्कूल क्र.2 में 315 परीक्षार्थियों में से 304 उपस्थित रहे। यहां 11 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसी प्रकार भानगढ़ में 536 में से 533 परीक्षार्थी शामिल हुए यहां 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंडी बामौरा में 395 में से 389 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 6 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बीना पब्लिक स्कूल में 619 में से 617 परीक्षार्थी शामिल हुए इस परीक्षा केन्द्र से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर केन्द्र में 631 परीक्षार्थियों में से 627 परीक्षार्थी शामिल हुए 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंजिया केन्द्र में 234 में से 233 परीक्षार्थी शामिल हुए और यहां मात्र 1 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचा। बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जा रही हैं। अभी तक नकल आदि का कोई प्रकरण नहीं बनाया गया है।
1567 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
बंडा। सोमवार को हाई स्कूल के संस्कृत की परीक्षा में बंडा शहर के 4 परीक्षा केन्द्रों में 1567 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गर्ल्स हायर सेकेन्डरी स्कूल में 11, शासकीय उत्कृष्ट विधालय में 17, सेंट जोसफ कॉन्वेट स्कूल में 10 छात्र अनुपस्थित रहे। सरस्वती हाई स्कूल में 432 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहा कोई भी अनुपस्थित नहीं था। एसडीएम नारायण सिंह ठाकुर द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम की निरीक्षण टीम में आर आई आरडी द्विवेदी, सौरभ खरे शामिल थे। परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्वक रहा।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें