मंगलवार, 5 मार्च 2013

सिद्धचक्र महामंडल विधान बुधवार से

सागर। संत शिरोमणि जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका मृदुमति माताजी के ससंघ सानिध्य में ग्राम बरा में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन 6 मार्च से 14 मार्च तक किया जा रहा है।

राजकुमार महेरिया ने बताया कि विधान के विधानाचार्य दिनेश भैया और संगीतकार नीलेश एंड पार्टी बांदरी होगी। आर्यिका मृदुमति माताजी, निर्णयमति माताजी, प्रसन्नमति माताजी के सानिध्य में आयोजित विधान में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा मंगल प्रवचन होंगे। समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...