शुक्रवार, 1 मार्च 2013

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 8 जरूरतमंदो को आर्थिक मदद

सागर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सागर जिले के  8 जरूरतमंद व्यक्तियों को उपचार हेतु  2 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की है।

अधीकृत जानकारी के अनुसार जिले के मालथौन अंतर्गत नया बाजार निवासी श्रीमती रत्ना को संचालक जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल में कैसर रोग के उपचार कराने हेतु 50 हजार रुपए, सागर के मकरोनिया निवासी जेपी उपाध्याय को संचालक नवोदय कैंसर हास्पिटल भोपाल में कैंसर रोग के उपचार कराने हेतु 50 हजार रुपए, गढाकोटा तहसील ग्राम रौन निवासी प्रताप कुर्मी को संचालक एलबीएस हास्पिटल भोपाल में उपचार कराने हेतु 35 हजार रुपए, रहली तहसील अंतर्गत ग्राम दरारिया निवासी श्रीमती प्रेमरानी कुर्मी को संचालक एलबीएस हास्पिटल भोपाल में उचार कराने हेतु 20 हजार रुपए, रहली तहसील अंतर्गत ग्राम पडरिया निवासी श्रीमती वंदना तिवारी को संचालक एलबीएस हॉस्पिटल भोपाल में इलाज कराने हेतु 15 हजार रुपए, गढ़ाकोटा तहसील अंतर्गत ग्राम चंदोला निवासी श्रीमती संध्या पाण्डेय को संचालक चिरायु हेल्थ एण्ड मेडीकेयर प्रालि मालीपुरा भोपाल में किडनी रोग के उपचार हेतु 15 हजार रुपए, जरूआखेडा  निवासी श्रीमती गायत्री बंसल को संचालक चिरायु मेडीकल कालेज एवं अस्पताल बैरागढ भोपाल में कैंसर रोग के उपचार हेतु 15 हजार रुपए, रहली तहसील अंतर्गत ग्राम कासलपिपरिया निवासी रामदयाल को इलाज कराने हेतु 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...