रविवार, 3 मार्च 2013

जनपद एडीओ के साथ सरपंच ने की मारपीट

बीना। जनपद पंचायत में कार्यरत सहायक विकास विस्तार अधिकारी के साथ सरपंच और उसके साथियों ने सड़क पर मारपीट की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरोल सरपंच मुन्नालाल पटेल पिता दलपत पटेल ने सहायक विस्तार अधिकारी सुखलाल अहिवार के साथ स्टेट बैंक े सामने मुन्नालाल ने नशे की हालत में टक्कर मार दी और उसके साथियों ने भी मारपीट की

उसके वाद सुखलाल को सरकारी अस्पताल के सामने लाकर उसके साथ गाली गलौज कर लात घूंसों से सड़क पर जमकर मारपीट की। जिससे उसको चोटें आई जिसके चलते सुखलाल ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337, 112, 183 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...