बीना। भोपाल-विलासपुर पैसेंजर में दो यात्रियों का सामान चोरी करने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफतार कर लिया। उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया गया। जीआरपी पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे संजय पिता चुन्नीलाल जैन 35 वर्ष निवासी गंजबासौदा एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी भोपाल- विलासपुर पैसेंजर में चढ़ रहे थे।
तभी दो महिलाओं ने जेब से मोबाइल से निकाल लिया। इन महिलाओं को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। नैना अहिरवार और परवा बाई अहिरवार जो पूना का निवासी बता रही है। उसी टेÑन में वीरसिंह पिता भावसिंह लोधी 30 वर्ष ग्राम चढ़ोली गुलाबगंज चढ़ रहे थे। तभी दो महिलाओं ने उनके जेब से रसीद और 610 रूपए निकाल लिए इन महिलाओं को गिरफतार कर लिया। इन महिलाओं के पास से रसीद और पैसे बरामद हो गए। दो मामले में धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें