सोमवार, 4 मार्च 2013

जहर से महिला की मौत

सागर। जिला अस्पताल में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना के गोपई गांव की निवासी थी।

विगत दिन उसने अज्ञात कारण से जहर खा लिया था जिसे चैतन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने के कारण दोपहर करीब 1 बजे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...