मंगलवार, 5 मार्च 2013

निरस्त पंजीयन की अपील रऊट सुनेंगे

सागर। गेहूं उपार्जन वर्ष 2013 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसानों ने 31 जनवरी 2013 तक अपने पंजीयन कराए थे उनकी अपील सुनने के अधिकार शासन द्वारा एसडीएम को दिए गए है । इसी क्रम में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले के किसानों से अपील की है कि भौतिक सत्यापन के पश्चात जिन किसानो के पंजीयन निरस्त किए गए है अथवा जिनका रकवा कम आंका गया है ।

ऐसे किसान अपनी अपील संबंधित एसडीएम को करें। खाद्य नियंत्रक संतोष जैन ने बताया कि इस वर्ष जिले के 55060 किसानों ने अंतिम तिथि तक अपने पंजीयन कराए थे । जिसका भौतिक सत्यापन संबंधित क्षेत्र के पटवारियों से कराया गया और जिले में लगभग 545 पंजीयन निरस्त किए गए है । 

इसके अतिरिक्त जिले में 34 हजार किसानों के सिंचित व असिंचित रकबा के सत्यापन में लगभग 9 प्रतिशत रकबा भी कम पाया गया है । इसी क्रम में पंजीयन निरस्त और रकबा कम होने वाले किसानो को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है और ऐसे प्रभावित किसानों की अपील संबंधित क्षेत्र के एसडीएम सुनेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...