मंगलवार, 5 मार्च 2013

तीर्थदर्शन योजना का लाभ उठाए जैन श्रृद्धालु

सागर। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा वृद्धजनों के लिए चलाई जा रही तीर्थ दर्शन योजना के तहत आगामी 18 मार्च को जैन श्रृद्धालुओं के तीर्थक्षेत्र सम्मेद शिखर की यात्रा कराई जा रही है। दिगम्बर जैन पंचायत सभा सागर के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने बताया कि तीर्थ दर्शन योजना के तहत 18 मार्च को सम्मेदशिखर की यात्रा के लिए शासन द्वारा निर्धारित कोटे के अनुसार 238 यात्री भेजे जा रहे है।

सम्मेदशिखर यात्रा में जाने के इच्छुक तीर्थयात्रियों से आगामी 11 मार्च तक जिला प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किए गए है। श्री जैन ने जिले के सभी मंदिर कमेटी अध्यक्षों से आग्रह किया है कि अपने अपने क्षेत्रों से तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक श्रृद्धालुओं के आवेदन संबंधित तहसीलदार और जनपद कार्यालय में जमा कराने की पहल कराए। श्री जैन ने जैन श्रद्धालुओं से तीर्थदर्शन योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...