शुक्रवार, 8 मार्च 2013

सेवा सहकारिता समिति के कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खुरई। शुक्रवार के दिन अनुविभागीय अधिकारी कमल सोलंकी को दो सूत्रीय मांगों को लेकर सेवा सहकारिता समिति के कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में उल्लेख है कि सेवा सहकारिता समिति के कर्मचारियों को नियमित कर वेतन निर्धारित करने तथा शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक कृषि शाखा समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उनके समर्थन में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेता व सहायक भी साथ दे रहे हैं। सहकारी समिति के कर्मचारियों को इतनी महंगाई बढ़ने के बाद भी 3800 रुपए के वेतन पर काम करना पड़ रहा हैं। पूर्व में सहकारिता मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि आपकी मांगों को पूर्ण किया जाएगा, लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही मांगों पर नहीं की गई है, अत: सेवा समिति के कर्मचारियों को विवश होकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होना पड़ रहा है।

आगामी 13 मार्च 13 को मप्र की समस्त सहकारी समिति के कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश का आवेदन देकर भोपाल आंदोलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात आगामी रणनीति के तहत कार्य को सुचारू रूप से करते हुए चार दिवस में मांगों का निराकरण नहीं होता है तो आंदोलन को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा और 17 मार्च 13 से अनिश्चितकालीन   हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत जिलाध्यक्ष, प्रमोद साहू, महेश चौबे, प्रेमप्रकाश असाटी, विष्णु प्रसाद चौबे, महेन्द्र गोपाल पटैरिया, मंगलसिंह ठाकुर, रमेश रजक, धीरज सिंह ठाकुर, भरत यादव, डेलनसिंह, आनंद चौबे सहित सेवा सहकारी समितियों के सैकड़ों सदस्य शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...