मंगलवार, 5 मार्च 2013

टेगौर छात्रावास के छात्र बैठे भूख हड़ताल पर

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय टेगौर छात्रावास के छात्रों ने मंगलवार को खाने में अनियमितताओं के चलते भूख हड़ताल शुरु कर दी। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठकर छात्रावास प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टेगौर छात्रावास के सैकड़ों छात्रों ने आरोप लगाया है कि छात्रावास में छात्रों को मिल रहा खाना अत्यंत दूषित रहता है।

जिसकी शिकायत कई बार छात्रावास के वार्डन को दी जाती है। लेकिन आज तक वार्डन ने छात्रों की तरफ ध्यान नहीं दिया। छात्रावास की मैस में जहां खाना बनता है वहां भी गंदगी का आलम है। लंबे समय से यहां पर छात्रों को दूषित खाना खिलाया जा रहा है। विवि प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। मंगलवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और वे भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...