शनिवार, 9 मार्च 2013

लापता युवक की लाश मिली

सागर। बहेरिया थाना अंतर्गत कर्रापुर मजगुवां में शनिवार की सुबह एक कुंए से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने कर्रापुर चौकी में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त की तो पता चला कि यह युवक चार मार्च से गायब था। फिलहाल पुलिस ने युवक का पीएम करवाकर मर्ग कायम किया है।

बहेरिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्रापुर के ग्राम मजगुवां निवासी 25 वर्षीय अवध घोषी पिता कैलाश घोषी 4 मार्च से लापता था। वह शादीशुदा था परिजनों ने 4 मार्च को ही पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मजगुवा के एक कुंए में अवध घोषी का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने देखा कि लाश पुरानी है। पुलिस ने तत्काल पीएम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...