सागर। पहले यह मेला पशुओं के क्रय विक्रय के नाम से जाना जाता था। मैं ने भी बचपन से ही गढ़ाकोटा मेला का नाम सुना है। और आज मेरे सहयोगी मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा इस मेले को बहुआयामी दिशाओं में मोड़कर वृहद रूप प्रदान किया है।
मंगलवार, 12 मार्च 2013
सीनियर कास्को बाल क्रिकेट का फायनल 17 को
सागर। राहतगढ़ कस्बें में चल रही सीनियर कास्कोबाल क्रिकेट स्पर्धा में क्षेत्र की 50 टीमें हिस्सा ले रही है। इस स्पर्धा का फायनल 17 मार्च को होगा। मुकाबले की अध्यक्षता सपा प्रदेशाध्यक्ष गौरीसिंह यादव करेंगे। मुख्य अतिथि सांसद भूपेन्द्र सिंह होंगे।
कॉलेज प्रबंधन के विरोध में लगाए नारे
सागर। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय द्वारा छात्रों पर एटीकेटी के कार्य के साथ 50 रुपए अग्रेषण शुल्क बढ़ाया गया जिसका विरोध एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज बंद कराया। साथ ही कॉले में चल रही सीसीई परीक्षा निरस्त कराई।
सुरक्षा की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
सागर। जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडव्होकेट प्रोटेक्शन लागू किया जाए।
राईन क्रिकेट क्लब विजयी रही
सागर। कटरा बगीचा स्थित मैदान पर खेले जा रहे कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें राई क्रिकेट क्लब एवं किग्स एक्सएल क्लब क बीच टॉस हुआ एवं राईन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों का स्कोर रखा दूसरी पारी में किग्स एक्सएल क्रिकेट क्लब ने जबाब में 95 रन बनाए जिसमें 10 रनों से राईन क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
भक्तिभाव से मनाया शिवरात्रि पर्व
बीना। रविवार को महाशिव रात्रि का पर्व शहर में श्रृद्धाभाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी शिव मंदिरों को फूलों की सजावट से आकर्षक बनाया गया था। महादेव का विशेष अभिषेक किया गया। श्रृद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की एवं बम-बम भोलेनाथ के जयकारे लगाए।
सुखी रहना चाहते हो तो भले कर्म करो : निरंकारी
बीना। सुख दीने सुख होत है दुख दीने दुख हो। अगर इंसान अपना भला चाहता है तो दूसरे के भले की कामना भगवान से करे। हर इंसान सुखी जीवन जीना चाहता है तो दूसरों को सुख देना सीखें। रविवार को उक्त उद्गार गांधी वार्ड स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग समारोह में दिल्ली से पधारे निरंकारी संत टीआर टंडन ने व्यक्त किए।
रविवार, 10 मार्च 2013
शिव की भक्ति में डूबा नगर: महाशिवरात्रि पर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
सागर। भगवान भोले शंकर के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि नगर के शिवालयों में धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिवालयों में अभिषेक पूजन, भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्थानों से भगवान शंकर की बारात निकाली गई। वैसे तो नगर के सभी शिव मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ भूतेश्वर मंदिर एवं बहेरिया स्थित शिवशक्तिधाम में रही। यहां रात्रि से लेकर दिन भर श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा: 2 की मौके पर मौत 1 गंभीर
सागर। बहेरिया थाना अंतर्गत फोरलाइन रोड पर तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने बाइक सबार को रौंद दिया जिससे दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक तिली अस्पताल में जिंगदी और मौत के बीच झूल रहा है। आरोपी ट्रक ड्रायवर फरार है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
बुंदेलखंड के गौरव थे पन्नालाल : मुनिश्री
सागर। वर्णी भवन मोराजी में विराजमान मुनिश्री भव्यसागर महाराज ने कहा कि पं. पन्नालाल जैन बुंदेलखंड के गौरव थे। जिन्होंने मुनिराजों को भी धर्म की शिक्षा दी थी। मुनिश्री वर्णी भवन मोराजी में पं. पन्नालाल जैन साहित्याचार्य की 13 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विनयाजंलि सभा को संबोधित कर रहे थे।
कुंए से मिली महिला की लाश
सागर। बहेरिया थाना पुलिस को चना टोरिया के पास खेत में बने एक कुएं में 45 वर्षीय एक अधेड़ महिला की लाश मिली है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
न्यायायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
सागर। रविवार को राज्य न्यायालय विज्ञान प्रयोगशाला सागर में आयोजित तीन दिवसीय न्यायायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन अवसर पर वैज्ञानिक केसी शर्मा ने फिजिक्स शाखा के साक्ष्यों एवं राज श्रीवास्तव ने चेहरों के मिलान पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किए।
झूठी घोषणाओं से जनता को कर रहे गुमराह
सागर। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे लगातार अत्याचार और कुपोषण से हो रही लगातार मौतों के चलते आम जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का भी राज्य सरकार से मोह भंग होने लगा है। भाजपा कार्यकर्ता भी अब यह महसूस कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठी और ढपोलशंखी घोषणाओं से जनता को गुमराह कर रहे हैं।
जिसकी बातों को सुनकर न थको उसे दोस्त बनाओ : ध्यानसागर
सागर। आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य क्षुल्लक ध्यानसागर महाराज ने कटरा जैन मंदिर के फर्श पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन बातों को ध्यान में रखकर दोस्त बनाओ तो कभी नुकसान नहीं होगा। जिसकी बातों को सुनकर न थको, जो अपने स्वार्थ की खातिर स्वार्थ सिद्ध हो जाने पर आपको भूल जाए और पांच वर्ष तक जिसको आपने अच्छे तरीके से पहचाना हो वे ही दोस्त बनाने लायक है।
शनिवार, 9 मार्च 2013
अपनी व्यथा से लेकर स्वालम्बन तक की कथा सुनाई महिलाओं ने
सागर। जिले के तहसील मुख्यालय गढ़ाकोटा में 7 मार्च से चलने वाले बहुआयामी रहस-लोकोत्सव के तीसरे दिवस आज महिला स्व सहायता समूहों का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ । प्रदेश के पंचातय एवं ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता तथा मकरोनिया सरपंच श्रीमती लता वानखेडे़ के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न इस सम्मेलन में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखें ।
कंप्यूटर अपराध पर की चर्चा
सागर । राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में चल रहे तीन दिवसीय ज्यूडिशियल अधिकारियों के प्रशिक्षण में दूसरे दिन आई पंकज श्रीवास्तव ने कंप्यूटर अपराधों का बढ़ता दायरा लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई जी ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से कंप्यूटर फॉरेंसिक विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
घोटाले में लिप्त अधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज हो
सागर। कांग्रेस नेतृत्व वाली केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा जारी राशि के माध्यम से सागर संभाग में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया हजारों क्विंटल गेहूँ प्रदेश की भाजपा सरकार और खाद्यान्न माफिया की सांठ-गांठ से सरकारी गोदामों से गायब कर खुले बाजार में कालाबाजारी द्वारा बेचकर गरीबों के पेट पर सीधे तौर पर डाका डाला गया है। इस घोटाले में लिप्त जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए।
नवोदय में दसवीं की छात्रा को लगा करंट
खुरई। नगर में स्थापित आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय में अनियमितताएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन विद्यालय में व्याप्त अनिमितताएं सामने आती रहती हैं। इसी अनुक्रम में शुक्रवार के दिन दोपहर 3 बजे कक्षा दसवीं की छात्रा अनुप्रिया दुबे को विद्यालय के सभाग्रह में बिजली का करेंट लगा।
6 माह में शिनाख्त भी नहीं हो सकी सिर कटी लाश की
खुरई। सितम्बर माह 27 तारीख की सुबह तड़के सुबह मस्जिद के पास सुभाष वार्ड में उसक समय सनसनी फैल गई जब खून से सना एक बोरा सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने जब बोरे को खोल कर देखा तो सबके होश उड़ गए उसमें एक युवक की बिना सिर और बिना हाथों की एक नग्न लाश निकली।
नारी का सशक्तिकरण ही देश सशक्तिकरण-विधायक
बीना। शुक्रवार को महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें सैकडों की संख्या में महिलाएं शामिल हुए वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चन्द्रा रत्नाकर प्राचार्य थी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रीमति विनोद पंथी ने की सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर के शुरू हुआ।
ग्राम उत्सव के साथ मनाया महिला जागरूकता दिवस
बीना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की योजना अन्तर्गत ग्राम उत्सव के साथ महिला जागरूकता कार्यक्रम मनाया ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुरयाना ने श्रीराम मंदिर प्रागंण पर ग्राम उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत कई कार्यक्रम ग्रामीण जनो को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किए जिसमें स्वच्छ घर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सबसे अच्छे तरीके से अपने घर को रखने के लिए मीरा बाई और मोहर बाई को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
बिजली कटौती से स्कूली बच्चे हो रहे प्रभावित
बीना। तहसील मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम गुरयाना के स्कूली बच्चो का भविष्य बिजली विभाग की कार्यगुजारी के कारण अन्धंकार में है । क्योकि ऐसी स्कूली परीक्षा की घंडी में गुरयाना गांव की बिजली व्यवस्था पिछले 20 दिनो के ठप्प पडी है ।
लापता युवक की लाश मिली
सागर। बहेरिया थाना अंतर्गत कर्रापुर मजगुवां में शनिवार की सुबह एक कुंए से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने कर्रापुर चौकी में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त की तो पता चला कि यह युवक चार मार्च से गायब था। फिलहाल पुलिस ने युवक का पीएम करवाकर मर्ग कायम किया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)







